चौरचन पर्व पर राहुल बने सिंहवाड़ा युवा प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
दरभंगा। चौरचन पर्व के शुभ अवसर पर संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) की ओर से संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को गांव-गांव तक मजबूत करने के उद्देश्य से राहुल जी को सिंहवाड़ा युवा प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राहुल जी की नियुक्ति प्रवीण जी के द्वारा की गई, जबकि इस पूरी प्रक्रिया में शिवशंकर भगत जी की मध्यस्थता रही। नियुक्ति की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
कार्यक्रम में ममता देवी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौपाल, भुवन यादव, सिकंदर जी, राजकुमारी जी सहित संस्था से जुड़े कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त युवा प्रखंड अध्यक्ष राहुल जी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संस्था के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
इस दौरान संस्था के लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य सामाजिक कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और जरूरतमंद परिवारों को संस्था से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाया जा सकता है।
चौरचन पर्व के पावन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी एकता और सामाजिक सेवा की भावना के साथ संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ “जय SRDEC” का नारा लगाया और नवनियुक्त राहुल जी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
