POST

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना से जुड़ने का किया आह्वान

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से देशभर में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराने के उद्देश्य से जन-जागरूकता एवं सहयोग अभियान को गति दी जा रही है।

 

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि समाज के सहयोग से अधिक से अधिक जरूरतमंद बेटियों का विवाह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सभी समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से इस पुनीत अभियान में सहयोग करने की अपील की।

 

उन्होंने बताया कि संस्था केवल सामूहिक विवाह ही नहीं, बल्कि नवदंपतियों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री उपलब्ध कराने और सामाजिक सहयोग की मजबूत परंपरा विकसित करने के लिए भी कार्य कर रही है। इसके साथ ही संस्था द्वारा पूरे भारत में राज्य, जिला, प्रखंड (ब्लॉक) एवं पंचायत स्तर पर समन्वयकों को जोड़ने का अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँच सके।

 

डॉ. सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति, संस्था या उद्योग समूह इस सामाजिक अभियान में आर्थिक सहयोग, विवाह सामग्री, वस्त्र, खाद्यान्न, स्वयंसेवा अथवा अन्य किसी भी रूप में योगदान देना चाहते हैं, उनका संस्था हार्दिक स्वागत करती है।

 

संस्था ने देशवासियों से अपील की है कि वे बेटियों के सम्मान, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के लिए इस अभियान से जुड़ें तथा इसे जन-जन तक पहुँचाने में सहयोग करें।

 

संपर्क:संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)🌐 वेबसाइट: srdecfoundation.in📞 मोबाइल: 8210403662, 7631707210

 

जारीकर्ता:डॉ. संतोष कुमार सिंहसंस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्षसंतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)