अगस्त को दिल्ली में महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान
नई दिल्ली।
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) के तत्वावधान में आगामी 4 अगस्त को महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार तथा पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह और रविरंजन सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी तथा महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रही घटनाएँ गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जंतर मंत्रर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से संस्था के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। संस्था ने सभी प्रतिभागियों से अपील की है कि वे कानून का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से कार्यक्रम में भाग लें।
डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जनहित के मुद्दों को लोकतांत्रिक माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाना और समाज के हित में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देना है।
जारीकर्ता:
डॉ. संतोष कुमार सिंह
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
