प्रेस विज्ञप्ति संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने "लाडली कन्यादान सामूहिक योजना" के लिए देशव्यापी अभियान किया तेज
लखनऊ/नई दिल्ली, 11 जुलाई 2026।
समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह हेतु "लाडली कन्यादान सामूहिक योजना" को देशभर में विस्तार देने का अभियान तेज कर दिया गया है।
संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह सामाजिक गरिमा एवं सम्मान के साथ संपन्न कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को विवाह आयोजन में सहयोग तथा आवश्यक वैवाहिक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संस्था देशभर में अपने सामाजिक सेवा अभियान को मजबूत करने के लिए स्टेट कोऑर्डिनेटर, जिला कोऑर्डिनेटर, प्रखंड/ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं पंचायत कोऑर्डिनेटर के रूप में समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है। इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संस्था से जुड़ सकते हैं।
डॉ. संतोष कुमार सिंह ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे इस मानवीय अभियान में सहयोग देकर जरूरतमंद बेटियों के उज्ज्वल भविष्य में भागीदार बनें।
संस्था का कहना है कि उसका उद्देश्य "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी का सम्मान" की भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की संस्कृति को मजबूत करना है।
संपर्क:
रविरंजन सिंह भुवन यादव सुनैना देवी कामनी सिंह रौशनी कुमारी
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
🌐 Website: www.srdecfoundation.in�
📞 Mobile: 8210403662, 7631707210
— जारीकर्ता:
मीडिया प्रकोष्ठ
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
