गरीब एवं असहाय बेटियों के सम्मानपूर्ण विवाह हेतु ‘लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना’ बना रही है नई मिसाल
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानपूर्ण विवाह के लिए एक प्रेरणादायक सामाजिक अभियान के रूप में निरंतर आगे बढ़ रही है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह पूरे सम्मान, गरिमा एवं सामाजिक सहभागिता के साथ सम्पन्न कराना है।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह और रविरंजन सिंह, प्रमिला देवी रंजना सिंह कामनी सिंह, रौशनी कुमारी ने कहा कि बेटी किसी भी परिवार का सम्मान और समाज की अमूल्य धरोहर होती है। आर्थिक अभाव किसी भी बेटी के सपनों में बाधा न बने, इसी संकल्प के साथ संस्था सामूहिक विवाह के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान कर रही है।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को विवाह के उपरांत आवश्यक गृहस्थी सामग्री जैसे बेड, अलमारी, गद्दा, बर्तन, सिलाई मशीन, पंखा तथा अन्य आवश्यक उपहार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मानपूर्वक कर सकें।
संस्था की राष्ट्रीय संरक्षिका श्रीमती परमिला देवी ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम नागरिक को ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। बेटी का सम्मान ही एक सभ्य और संस्कारित समाज की पहचान है।
वहीं राष्ट्रीय सचिव रविरंजन सिंह ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, नेत्र चिकित्सा, सामाजिक सहायता एवं जनसेवा के अनेक कार्यक्रम भी निरंतर संचालित कर रही है। आगामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।
संस्था ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों एवं आम नागरिकों से इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने और अधिक से अधिक जरूरतमंद बेटियों के जीवन को खुशहाल बनाने की अपील की है।
संपर्क
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
📞 8210403662, 7631707210
🌐 www.srdecfoundation.in�
✉️ srdecfoundation@gmail.com
"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी का सम्मान – हमारा अभियान"
"सेवा ही संकल्प, बेटी का सम्मान हमारा धर्म।"
