लाडली कन्यादान योजना को लेकर मिथिलांचल में बढ़ी हलचल
दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में तैयारियां तेज, भव्य आयोजन की तैयारी
दरभंगा। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना को लेकर आने वाले दिनों में दरभंगा सहित मिथिलांचल के विभिन्न जिलों में व्यापक तैयारियां शुरू की जाएंगी। संस्था की ओर से बताया गया कि दरभंगा में लाडली कन्यादान कार्यक्रम को इस बार भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
संस्था के अनुसार आगामी कार्यक्रम को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के स्तर पर तैयारियों को गति दी जा रही है। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह को सम्मानजनक और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश देना है।
SRDEC की ओर से कहा गया कि “अबकी बारी—दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी” के संदेश के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्था के सदस्यों एवं आम लोगों की भागीदारी की उम्मीद जताई गई है।
संस्था ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे इस सामाजिक पहल से जुड़ें और जरूरतमंद परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचाने में सहयोग करें। आगामी दिनों में कार्यक्रम की तिथि, स्थान एवं विस्तृत रूपरेखा की घोषणा संस्था की ओर से की जाएगी।
— संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना
Srdecfoundation.in
