देशभर में संचालित हो रही ‘लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना’, अधिक से अधिक लोग जुड़ें – SRDEC
दरभंगा। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा पूरे भारत में "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक सामूहिक विवाह कराना तथा सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फाउंडेशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त करें और समाज के सहयोग से इस सेवा अभियान को और व्यापक बनाया जाए।
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से संस्था की सदस्यता ग्रहण कर इस जनकल्याणकारी अभियान से जुड़ने की अपील की है। संस्था का मानना है कि जनसहयोग से ही समाज के वंचित वर्गों तक प्रभावी सहायता पहुँचाई जा सकती है।
इच्छुक व्यक्ति संस्था के सदस्य बनकर लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं तथा पात्र परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
