वेरमिलियन फार्मा के सौजन्य से संस्था को ₹5,100 की सहयोग राशि
मुजफ्फरपुर: समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) को आज वेरमिलियन फार्मा के सौजन्य से श्री मनोज कुमार सिंह जी द्वारा ₹5,100 की सहयोग राशि प्रदान की गई।
इस सहयोग के लिए संस्था की ओर से श्री मनोज कुमार सिंह जी एवं वेरमिलियन फार्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने कहा कि समाजहित में मिलने वाला प्रत्येक सहयोग जरूरतमंद लोगों की सेवा को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
संस्था द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा, निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन, अनाथ बच्चों की सहायता तथा लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना जैसे सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
संस्था ने समाज के सभी सक्षम लोगों एवं संस्थाओं से अपील की है कि वे जनसेवा के इन कार्यों में अपना सहयोग देकर जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई रोशनी लाने में सहभागी बनें।
— संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
जनसेवा • स्वास्थ्य सेवा • सामाजिक सहयोग
