प्रेस विज्ञप्ति :-संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने राष्ट्रहित में सेवा अभियान को दी नई गति
मिथापुर, बिहार।
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) के तत्वावधान में देशभर में समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाना है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना", स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, डिजिटल शिक्षा, युवा रोजगार मार्गदर्शन तथा सामाजिक सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
संस्था ने पूरे भारत के युवाओं, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा अभियान से जुड़कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। इच्छुक स्वयंसेवक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि "मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा है।" संस्था का संकल्प है कि देश के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुँचाई जाए और समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध कराए जाएँ।जिनको भी समाज सेवा में रूचि हो अपना अपना बायो डाटा लेकर ऑनलाइन अप्लाई करें
जारीकर्ता:
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
🌐 वेबसाइट: srdecfoundation.in
📞 संपर्क: 8210403662, 7631707210
"मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा" 🌹🙏
