POST

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

दरभंगा। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्था के माध्यम से "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है।

संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्थान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुँचाना है। संस्था समय-समय पर निःशुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी करती रहती है।

डॉ. सिंह ने समाज के सभी जागरूक नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं से अपील की कि वे संस्था से जुड़कर जनहित के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने में अपना योगदान दें।

समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से कार्यरत संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्था की प्रमुख पहल "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" के माध्यम से आर्थिक रू उन्होंने समाज के सभी जागरूक नागरिकों से संस्था के सदस्य बनकर इस जनहित अभियान से जुड़ने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता में सहभागी बनने की अपील की। संस्था का विश्वास है कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

 

प से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

जारीकर्ता:

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)

पैगम्बरपुर, कटासा, प्रखंड–सिंघवाड़ा, जिला–दरभंगा (बिहार)