गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए SRDEC का राष्ट्रीय अभियान, स्वयंसेवकों की भर्ती शुरू
पटना। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC Foundation) ने "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" के तहत पूरे भारत में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह कराने के उद्देश्य से व्यापक अभियान शुरू किया है।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि "मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा" संस्था का मूल मंत्र है और इसी संकल्प के साथ देशभर में जनसेवा के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे भारत में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्वयंसेवकों (Volunteers) की भर्ती प्रारंभ कर दी गई है। समाज सेवा के इच्छुक युवक-युवतियाँ अपना बायोडाटा भेजकर आवेदन कर सकते हैं और इस जनकल्याण अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
संस्था द्वारा सामूहिक विवाह आयोजन, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, नेत्र जांच शिविर, शिक्षा एवं सहायता कार्यक्रम तथा मानव सेवा से जुड़े अनेक सामाजिक कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं।
इच्छुक स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं के लिए संपर्क: 📞 8210403662, 7631707210
🌐 www.srdecfoundation.in�
SRDEC Foundation ने समाज के सभी जागरूक नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं से इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंद बेटियों के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत करने का आह्वान किया है।
"आइए, मिलकर हर बेटी का सम्मान करें, हर परिवार की मुस्कान बनें।" 🌹🙏
