POST

लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना से बेटियों के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC FOUNDATION) द्वारा समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल विवाह संपन्न कराना नहीं, बल्कि नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत कराना है।

इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती कामनी सिंह ने कहा कि समाज के सभी सक्षम नागरिक, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी इस पुण्य अभियान से जुड़कर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में चयनित लाडली कन्याओं को फ्रिज, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, अलमारी, बेड, सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, कूलर, पंखा, बर्तन सेट सहित गृहस्थी का आवश्यक सामान सम्मानपूर्वक प्रदान किया जाएगा।

संस्था का संदेश

"कन्या का सम्मान – समाज का अभिमान"

"जुड़ें, सहयोग करें और बेटियों के सपनों को उड़ान दें।"

📞 संपर्क: 8210403662, 7631707210

🌐 Website: srdecfoundation.in

📍 पता: पैगम्बरपुर, भगवती, पोस्ट–नारायणपुर, थाना–एकमा, जिला–सारण, बिहार – 841208

SRDEC FOUNDATION

"सेवा ही संकल्प, मानवता ही हमारा धर्म" 🌹