POST

गया में महादेव के दर्शन कर संस्था ने की सुख-शांति की कामना

, 21 अगस्त 2026।

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) के संस्थापक/डायरेक्टर डॉ. संतोष कुमार सिंह ने आज गया में गौरी मंगला एवं एकचब्रिच्छ मार्केडे महादेव के पावन दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार सिंह ने भगवान महादेव से देशवासियों, संस्था के सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज के जरूरतमंद परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्था सामाजिक सेवा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, आस्था और मानवीय मूल्यों को सम्मान देने के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है। समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) की ओर से सभी देशवासियों को प्रेम, शांति, सद्भाव एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं।

हर हर महादेव। 🙏🔱