POST

पटना/बिहार। सामाजिक संस्था संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित "लाडली कन्यादान सामूहिक योजना" के अंतर्गत गरीब एवं असहाय परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु जनसहयोग और दान

पटना/बिहार।

सामाजिक संस्था संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित "लाडली कन्यादान सामूहिक योजना" के अंतर्गत गरीब एवं असहाय परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु जनसहयोग और दानदाताओं से सहयोग की अपील की गई है।

संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि समाज में आज भी अनेक ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक नहीं कर पाते हैं। ऐसे परिवारों की सहायता करना हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।

उन्होंने समाज के सभी दानदाताओं, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं युवाओं से अपील करते हुए कहा कि "आपका छोटा सा दान किसी गरीब बेटी के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत बन सकता है। आपका दान ही महादान है।"

संस्था द्वारा बताया गया कि लाडली कन्यादान सामूहिक योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक परिवार तथा सहयोगी सदस्य संस्था से जुड़कर इस पुनीत कार्य में भाग ले सकते हैं।

संस्था ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और गरीब बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आर्थिक, सामाजिक एवं नैतिक सहयोग प्रदान करने की अपील की है। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना तथा जरूरतमंद बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराना है।

"आइए, मिलकर एक बेटी की मुस्कान का कारण बनें। आपका सहयोग किसी परिवार के लिए वरदान साबित हो सकता है।"

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)

लाडली कन्यादान सामूहिक योजना

📞 मो.: 8210403662

🌐 srdecfoundation.in⁠�

आपका दान – गरीब बेटी का सम्मान, समाज का अभिमान। 🙏🌹