POST

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने पूरे भारत में स्वयंसेवकों की भर्ती अभियान शुरू किया

पटना, बिहार: सामाजिक सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से कार्यरत संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने पूरे भारत में स्वयंसेवकों (Volunteers) की भर्ती अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

संस्था का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य से देश के प्रत्येक राज्य, जिला, प्रखंड, पंचायत और गाँव स्तर तक समर्पित स्वयंसेवकों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।

संस्था के अनुसार इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अपना बायोडाटा संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार जमा किया जा सकता है।

संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है जब अधिक से अधिक लोग सेवा के कार्यों से जुड़ें। उन्होंने युवाओं से इस अभियान का हिस्सा बनने और मानव सेवा के इस मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए संस्था की आधिकारिक वेबसाइट www.srdecfoundation.in पर संपर्क किया जा सकता है।

मानव सेवा ही सर्वोच्च सेवा।