प्रेस विज्ञप्ति संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण अभियान को दिया नया विस्तार
लखनऊ/नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026।
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा देशभर में सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जनजागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह और रविरंजन सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों तक सेवा पहुँचाना है। इसी क्रम में "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" सहित कई सामाजिक पहल संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पूरे भारत में स्टेट कोऑर्डिनेटर, जिला कोऑर्डिनेटर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं पंचायत कोऑर्डिनेटर के लिए सदस्यता एवं संगठन विस्तार अभियान भी चलाया जा रहा है। समाज सेवा के प्रति समर्पित इच्छुक व्यक्ति इस अभियान से जुड़कर राष्ट्र निर्माण और जनसेवा में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।
संस्था ने समाज के सभी वर्गों, समाजसेवियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे संस्था के जनहित कार्यों में सहयोग करें और अधिक से अधिक लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचाने में सहभागी बनें।
जारीकर्ता:
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
डॉ. संतोष कुमार सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष
