POST
Previous Next

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) का संगठन विस्तार, सुनील चौपाल बने बिहार पूर्वी क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष

दरभंगा/बिहार, 7 अगस्त: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संस्था के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा श्री सुनील चौपाल को बिहार पूर्वी क्षेत्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि श्री सुनील चौपाल के नेतृत्व में संस्था की जनकल्याणकारी योजनाओं—विशेषकर लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना, निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर, तथा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे सेवा कार्यों—को बिहार के पूर्वी क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील चौपाल ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री सुनील चौपाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।