POST

विषय: प्राथमिक विद्यालय, पैगम्बरपुर को उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) में उत्क्रमित किए जाने हेतु आवेदन।

सेवा में,

माननीय शिक्षा मंत्री महोदय

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार

पटना, बिहार

विषय: प्राथमिक विद्यालय, पैगम्बरपुर को उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) में उत्क्रमित किए जाने हेतु आवेदन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि ग्राम– पैगम्बरपुर, पंचायत– कटासा, प्रखंड– सिंहवाड़ा, जिला– दरभंगा का प्राथमिक विद्यालय वर्षों से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। किंतु आठवीं कक्षा के बाद विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों, को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के विद्यालयों में जाना पड़ता है। इससे अनेक विद्यार्थी आर्थिक कठिनाइयों, लंबी दूरी तथा सुरक्षित आवागमन की समस्या के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को विवश हो जाते हैं।

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) की ओर से आपका ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकृष्ट कराना चाहते हैं कि विद्यालय परिसर में हाई स्कूल के संचालन हेतु पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। यदि इस विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) में उत्क्रमित किया जाता है, तो पैगम्बरपुर सहित आसपास के अनेक गाँवों के हजारों छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा तथा बालिका शिक्षा को भी नई दिशा मिलेगी।

माननीय महोदय, नई शिक्षा नीति एवं बिहार सरकार की शिक्षा विस्तार की भावना को ध्यान में रखते हुए आपसे आग्रह है कि इस विद्यालय का सर्वेक्षण कराकर इसे उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) में शीघ्र उत्क्रमित करने की कृपा करें। यह निर्णय पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित एवं विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए इस मांग पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई करने का कष्ट करें।

धन्यवाद।

भवदीय,

डॉ. संतोष कुमार सिंह

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)

मोबाइल: 8210403662, 7631707210