POST
Previous Next

प्रेस विज्ञप्ति ऐतिहासिक लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC Foundation) के तत्वावधान में 101 नवविवाहित जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

शिवहर, 07 जुलाई 2026।

संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC Foundation) के तत्वावधान में उत्सव विवाह भवन, शिवहर में "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह समारोह–2026" का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया तथा आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। भव्य पंडाल, आकर्षक फूलों की सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और गरिमामय वातावरण ने समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि "मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा कन्यादान सबसे बड़ा पुण्य है।"

समारोह में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को विवाह उपरांत आवश्यक घरेलू सामग्री एवं उपयोगी उपहार प्रदान किए गए। इनमें बेड, गद्दा, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, सिलाई मशीन, कूलर, पंखा, गैस चूल्हा, बर्तन सेट, सूटकेस, साइकिल तथा अन्य आवश्यक गृहस्थी का सामान शामिल था, जिससे नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत में सहयोग मिल सके।

हजारों नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस सामाजिक प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, दानदाताओं, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहायता और सामूहिक विवाह जैसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी।

"मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी का सम्मान बढ़ाओ।" 🌹🙏