मुजफ्फरपुर में SRDEC ने संगठन विस्तार को दी नई गति लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना के तहत गायघाट एवं औराई प्रखंड में नई जिम्मेदारियां
मुजफ्फरपुर। संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) द्वारा संचालित “लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना” को पूरे भारत में मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार लगातार किया जा रहा है।
इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष शिवशंकर भगत जी एवं सिकंदर चौपाल जी ने संगठन की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए परवीन कुमार साह जी को गायघाट प्रखंड अध्यक्ष तथा कृष्णा कुमारी जी को औराई प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद परिवारों को लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना से जोड़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर सुनील चौपाल जी एवं ममता कुमारी जी ने नई जिम्मेदारी प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में हो रहा लगातार विस्तार “नए युग के आगाज” का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
SRDEC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “बेटी का सम्मान और समाज का उत्थान” संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना को देश के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा।
डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सेवा ही संकल्प है और समाज हमारा लक्ष्य, इसी भावना के साथ SRDEC निरंतर सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नई जिम्मेदारी संभालने वाले दोनों पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
