संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने देशवासियों से सामाजिक परिवर्तन के लिए जुड़ने की अपील की
पैगम्बरपुर, भगवतीनगर (बिहार), 12 जुलाई 2026।
संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC) ने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उत्थान के लिए देशभर के नागरिकों से संस्था के साथ जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है।
संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। संस्था द्वारा संचालित "लाडली कन्यादान सामूहिक विवाह योजना" के माध्यम से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता, नेत्र परीक्षण शिविर, शिक्षा सहायता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
संस्था ने पूरे भारत में स्टेट कोऑर्डिनेटर, जिला कोऑर्डिनेटर, प्रखंड (ब्लॉक) कोऑर्डिनेटर, पंचायत कोऑर्डिनेटर एवं स्वयंसेवकों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण अभियान प्रारंभ किया है। इच्छुक समाजसेवी एवं युवा इस अभियान से जुड़कर समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
संस्था ने समाज के सभी सक्षम नागरिकों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों एवं दानदाताओं से अपील की है कि वे इस जनहित अभियान में सहयोग करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाई जा सके।
संपर्क: संतोष रंजन डिजिटल आई केयर फाउंडेशन (SRDEC)
वेबसाइट: srdecfoundation.in
मोबाइल: 8210403662, 7631707210
